Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांवड़ यात्रा व झूला मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अर्लट

कांवड़ यात्रा व झूला मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अर्लट


◆ झूला मेला में 15 स्थानों पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर, कांवड यात्रा के रास्ते की सभी स्वास्थ्य ईकाई रहेंगी एर्लट


अयोध्या। कांवड यात्रा तथा सावन मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की है। 11 जुलाई से यात्रा प्रारम्भ होगी। जिसको लेकर राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज तथा जिला अस्पताल में 20-20 तथा श्रीराम चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए गए है। कांवड यात्रा में पड़ने वाली 10 स्वास्थ्य ईकाईयों को अर्लट पर रहेंगी यहां 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी कार्य योजना के अनुसार सावन मेला के लिए अयोध्या धाम में 15 स्थानों पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर 27 जुलाई से 8 अगस्त तक स्थापित किए जाएंगे। जिनमें सुबह 8 बजे से लेकर रात आठ बजे तक कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी। सावन झूला मेला को लेकर पक्का घाट पर 8 बेड का अस्थाई अस्पाल स्थापित किया जाएगा। लता चौक, साकेत पेटोल पम्प, टेढ़ी बाजार, श्रीराम जन्मभूमि निकास द्वार तथा यात्री सुविधा केन्द्र, दशरथ महल, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, कारसेवक पुरम्, नागेश्वर नाथ, अंर्तराष्टीय बस स्टेशन में स्थाई स्वास्थ्य कैम्प में तीन शिफ्टों में सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक चिकित्सक, फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हनुमान गढ़ी तथा कनक भवन में दो शिफ्ट में चिकित्सक मौजूद रहेंगे। मणि पर्वत पर स्थापित कैम्प 26 व 27 जुलाई को लगाया जाएगा।
सावन मेला को लेकर श्रीराम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, लता चौक, पक्का घाट साकेत पेटोल पम्प, नागेश्वरनाथ, बूथ नं. 4, तथा टेढ़ी बाजार चौराहे पर एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। कांवड यात्रा के लिए कोतवाली अयोध्या धाम, बीकापुर, मिल्कीपुर, थाना महराजगंज, तारून, पूराकलंदर, खंडासा, रौनाही, रूदौली पर 24 घंटे एम्बुलेंस मौजूद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments