Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वास्थ्य मेलों में साढ़े पांच हजार लोगों को दिया गया स्वास्थ्य परामर्श

स्वास्थ्य मेलों में साढ़े पांच हजार लोगों को दिया गया स्वास्थ्य परामर्श


अयोध्या। सोमवार को 13 सीएचसी पर आयुष्मान भवः मेला व 25 पीएचसी, 6 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग साढे़ पांच हजार लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। जनपदीय अधिकारियों द्वारा मेलों का निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित अधीक्षक, चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को अपने कार्य प्रति सजग रहने को कहा।

सीएमओ कार्यालय के अनुसार वर्तमान समय में लोग संचारी रोगों से ज्यादा परेशान है अतः उनको अपने क्षेत्र में साफ सफाई रखनी चाहिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जल भराव वाले क्षेत्र में मिट्टी से उनको पाट देना चाहिए। इससे क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू ,चिकनगुनिया, आदि होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही वर्तमान समय में लोगों की जीवन शैली में लगातार गिरावट होने के कारण व लोगों द्वारा धूम्रपान, पान मसाला आदि अत्यधिक सेवन करने से कम्युनिकेबल डिजीज जैसे कि हाइपरटेंशन, शुगर , मोटापा  कैंसर  हार्ट टैक आदि  बीमारियों ग्रसित हो रहे है। इससे सम्बन्धित लाभार्थियो की जांचे की गई व दवा भी दी गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच की गई । गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को उच्च मेडिकल सेन्टर रेफर किया गया।


डेंगू अपडेट 20.11.2023

आज का केस –  26

कुल-818

स्वस्थ हुए-733

कुल सक्रिय मामले-85


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments