Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालेखपाल का स्थानांतरण करने की प्रधान संघ ने किया मांग

लेखपाल का स्थानांतरण करने की प्रधान संघ ने किया मांग

मिल्कीपुर, अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के प्रधान संघ द्वारा लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही एवं स्थानांतरण के संबंध में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को एक शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि ग्राम सभा सेवरा, अगरवा, कुचेरा, मीठेगांव ,पारामरेमा, खजुरी मिर्जापुर ,गांवो में कार्यरत लेखपाल अजीत कुमार यादव द्वारा सरकारी काम में रुचि ना लेने से सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है योजनाओं का लाभ लेखपाल की अकर्यमणीयता के चलते विकास कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है यही नहीं आय जाति एव निवास के बनवाने के लिए घोर लापरवाही बरती जा रही है बिना सुविधा शुल्क किसी का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है जो लोग सुविधा शुल्क नहीं देते हैं उनका प्रार्थनापत्र रिजेक्ट कर दिया जाता है इसके चलते जनता सरकारी योजनाओ के लाभ से वंचित रह जाती हैं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन यादव ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल अजीत कुमार यादव की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन उक्त भ्रष्टाचार मे लिप्त लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यह अभी चेतावनी दी गई की यदि लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही नही की तो अखिल भारतीय प्रधान संघ मिल्कीपुर इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष इंद्रसेन यादव, ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ,नियाज खान, प्रभाशंकर, काशीराम, प्रधान प्रतिनिधि कुचेरा राम केवल शर्मा सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments