Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राइवेट बस तथा जेसीबी में आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

प्राइवेट बस तथा जेसीबी में आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल


अयोध्या। प्रयागराज हाइवे पर बीज विकास निगम डाभासेमर प्राईवेट बस तथा जेसीबी में आमने-सामने टक्कर के बाद बस किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसके बाद हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। दुर्घटना में बस चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हुए है। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

                  शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे बस्ती से सुल्तानपुर की तरफ जार रही बस तथा सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर आ रही जेसीबी में बीज विकास निगम डाभासेमर के सामने आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  की तरफ प्राइवेट बस जा रही थी। बस में दर्जनों यात्री सवार थे। बस पर सवार ड्राइवर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों की टक्कर के कारण हाईवे मार्ग पर लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पूराकलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जाम खुलवाया जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments