Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, अब शादी से कर रहा...

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, अब शादी से कर रहा है इनकार, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। विगत तीन वर्ष से शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है ।19 वर्षीया युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका प्रेम प्रसंग लगभग तीन वर्षों से मालीपुर थाना क्षेत्र के दरगाह रमजान गांव निवासी हितेश से चल रहा था और  वह इस दौरान लगातार उसे शादी करने का झांसा देता रहा। इस बीच युवक पर विश्वास करके उसने कई बार  शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन तीन साल का लंबा अवधि बीत जाने के बाद जब उसने व उसके परिजनों ने युवक के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिससे आहत पीड़िता न्याय पाने के लिए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments