Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउत्साह पूर्वक मनाया गया एचसीजे एकेडमी का 21वां स्थापना दिवस

उत्साह पूर्वक मनाया गया एचसीजे एकेडमी का 21वां स्थापना दिवस

अयोध्या। एचसीजे एकेडमी का 21 वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल पार्ल्यिमेंट का गठन किया गया। जिसमें अध्यापकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी पार्ल्यिमेंट का सदस्य बनाया गया। जिसमें अंश पाण्डेय (हैड बॉय), स्नेहा पाण्डेय (हैड गर्ल) और सानिया गुप्ता (वाइस हैड गर्ल), अनेन्द्र तिवारी (वाइस हैड बॉय) विद्यालय के छात्रों को चार वर्गों में बाँटा गया ।जो कि हमुन्यूटि हाउस, हारमोनी हाउस, हम्बल हाउस, हौनस्टी हाउस जिनके इंचार्जेस अंश सिंह व गारांग्ना गुप्ता (हमुन्यूटि हाउस), सूरज प्रजापति व मोहित यादव (हारमोनी हाउस), सुहानी गुप्ता व नेहा शर्मा (हम्बल हाउस), राज पटेल व सौम्या वर्मा (हौनस्टी हाउस) व अनुशासन इंचार्ज के रूप में कंचन द्विवेदी, तेज प्रकाश वर्मा, सावित्री पाण्डेय, के.एन. सर, अजीत सर, श्रवण यादव रहे। कार्यक्रम की शुरूवात एकेडमी प्रबंधक सी. पी. जैन , मंजूला जैन तथा प्रशासनिक अधिकारी अशोक तिवारी, मैनेजिंग डॉयरेक्टर डा. शिक्षा जैन के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।
अशोक तिवारी ने बतायकका कि उच्च कोटि की प्रतिस्पर्धा, अनुशासन बनाये रखने एवं नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा एकेडमिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु शिक्षक इंचार्ज तथा विद्यार्थी इंचार्ज नियुक्त किये गये। समारोह में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा विभिन्न पद भार ग्रहण करने वाले समस्त शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों को मैनेजि ंग डॉयरेक्टर डा. शिक्षा जैन द्वारा शपथ दिलाई गई। पूर्व इंचार्ज को सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। भूतपूर्व छात्र-छात्राएँ जो कि सफलता के शिखर पर पहुँच चुके हैं जिनमें अपराजिता, स्वर्ण, ऋषभ पटेल, अविरल पाण्डेय आदि छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments