Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहरीश बने संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष

हरीश बने संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष


व्यापारियों ने किया स्वागत


अयोध्या। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव को संयुक्त व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारीयों द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया। कौशलपुरी स्थित आवासीय कार्यालय व्यापारियों ने माल्यापर्ण कर तथा स्मृति चिन्ह दे कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हरीश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरण तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह चंदेल को धन्यवाद दिया।

इस दौरान उन्होनें कहा कि प्रदेश व्यापारियों के हितों के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा। सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। एक जिला एक उत्पाद योजना से हजारों व्यापारियों को लाभ मिला है। छोटे व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा अनेक ऋण योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भयमुक्त तथा अपराध मुक्त वातावरण में व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। सांगठनिक क्रम में जल्द ही प्रदेश कमेटी की घोषणा के साथ सभी मंडलवार जिलों में सम्मेलन कराया जाएगा।

तारकेश्वर शर्मा को अयोध्या जिले का संयोजक को बनाया गया है। स्वागत करने वालों में व्यापारी नेता तारकेश्वर शर्मा, मोहम्मद फैज सदन ,नीरज पाठक ,डॉ सी एच दुबे, जयप्रकाश रस्तोगी, डॉ पंकज श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र गुप्ता, सौरभ लखमणि ,ओमप्रकाश अंबानी ,राजेंद्र गुप्ता, हनुमान प्रसाद गुप्ता, धीरज राजपाल ,विवेक पांडे , महेश ओझा, विनय प्रकाश तिवारी, अखिलेश दूबे नासिर फारूकी लाला आदि व्यापारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments