Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedएक पेड़ मां के नाम लगाने एवं नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने...

एक पेड़ मां के नाम लगाने एवं नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने की हरिओम ने की अपील


बसखारी अंबेडकर नगर। समाजसेवी एवं स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर हरिओम गुप्ता के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर लोगों को नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार की मौजूदगी में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरिओम गुप्ता ने वेस्ट टू वेंडर पार्क में वृक्षारोपण कर लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने एवं नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने अपील की। इस दौरान लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति सहित नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी व कई संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे। वही नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार की देखरेख में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बीते 17 सितंबर से कुल 102 स्थानों पर साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता ही सेवा के नारे को साकार किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2024 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments