Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़छाड़ के मामले में हंसवर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

छेड़छाड़ के मामले में हंसवर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


बसखारी अंबेडकर नगर। छेड़छाड़ के एक मामले में हंसवर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। छेड़छाड़ का मामला  हंसवर थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है।जहां पर बकरियों के लिए चारा काटने गयी एक दलित युवती ने चारा काटने के दौरान गैर जनपद निवासी एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह सोमवार को  चारा काटने के लिए गई थी। इसी बीच राकेश कुमार निवासी कप्तानगंज आजमगढ़ मोटरसाइकिल से उसके पास आया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। मोबाइल नंबर देने से मना करने पर वह जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा। युवती ने अपने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया ।शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी युवक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।मामले की सूचना 112 डायल करते हुए पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया व युवती के प्रार्थना पत्र पर आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सरोज ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments