Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज...

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। शादी का झांसा देकर कई वर्ष से शारीरिक सम्बंध बनाने के बाद शादी से इन्कार करने पर पीडिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी के  विरुद्ध दुष्कर्म की धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गाँव की है। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि टांडा कोतवाली के अमेरा सरैया गाँव निवासी विनय कुमार का मेरे गांव मे ननिहाल था जो अक्सर आया जाया करता था। जिससे हमारा सम्पर्क हो गया और शादी का झांसा देकर लगभग 4-5 वर्षों से सम्बंध बनाता रहा। लेकिन अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। आहत युवती ने जलालपुर कोतवाली पहुँच कर पुलिस से आपबीती सुनाई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments