Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में छत पर मिला गुड़िया का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर मिला गुड़िया का शव


बसखारी अंबेडकर नगर। हंसवर थाना क्षेत्र की बहुचर्चित किन्नर रेखा सिंह के साथ रहने वाले गुड़िया नाम के एक युवक का शव  संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं सूचना पाकर कर मौके पर पहुंची हंसवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बहुचर्चित किन्नर रेखा सिंह के प्रीतमपुर हीरा पुर आवास पर उनके ही साथ रहने वाले युवक का शव छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। बताया जाता है कि युवक राम विवाह उर्फ गुड़िया(45) पुत्र जयराम निवासी भलुवानी जनपद देवरिया किन्नर रेखा सिंह के साथ रहता था। जो रात में खाना खाकर छत पर सोने चला गया। और बुधवार की सुबह वह मृत अवस्था में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेते हुए पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे कि यह वही किन्नर रेखा सिंह है जिनके ऊपर पिछले दिनों दो युवकों को नशीला पदार्थ खिलाकर किन्नर बनाए जाने का मामला प्रकाश में आ चुका है। इस संदर्भ में नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments