Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपने त्याग एवं बलिदान से समाज को नई दिशा देते हैं महापुरुष...

अपने त्याग एवं बलिदान से समाज को नई दिशा देते हैं महापुरुष –हरिओम पाण्डेय


जलालपुर अंबेडकर नगर। महापुरुषों का जीवन देश वा समाज के लिए समर्पित होता है। वह अपने त्याग एवं बलिदान से समाज को नई दिशा देते हैं । देशभक्ति के  त्याग और बलिदान से ही आज हम इस स्थिति में पहुंचे हैं कि पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य डॉक्टर हरिओम पांडे ने जलालपुर स्थित मालीपुर तिराहे पर महाराजा शिवाजी की मूर्ति की अनावरण के अवसर पर कहा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा शिवाजी की मूर्ति की स्थापना का उद्देश्य जनता द्वारा उनके आदर्श एवं चरित्र से प्रेरणा लेकर देश की सुरक्षा में तत्पर हो । उन्होंने अपना सर्वस्व त्याग कर भी विदेशियों का डटकर मुकाबला किया और अंत में शहीद हो गए । इसी प्रकार अन्य शहीदों के भी त्याग बलिदान से हम समाज में सुखी हैं । उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हम ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा ले और भारत देश को महान बनाने में अपना योगदान दें। मूर्ति का अनावरण द्वय पंडितों के मंत्रोचार के साथ प्रारंभ हुआ। मूर्ति के अनावरण होते ही जय श्री राम की घोष होने लगी । इस दौरान कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ईओ अजय कुमार सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि अबुल बशर अंसारी नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, संजीव मिश्रा, संत प्रसाद पांडे, राम प्रकाश यादव,शत्रुघ्न सोनी,केशव श्रीवास्तव, गोलू जायसवाल, कृष्ण गोपाल कसौधन, समेत तमाम गण मान्य लोग मौजूद रहे।


लोगों में उत्साह का माहौल रहा


इस पल को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा क्योंकि अभी तक पूरे  तहसील क्षेत्र में कहीं भी किसी भी चौराहे पर किसी महापुरुष के मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ है इस मूर्ति के अनावरण होने से लोग काफी उत्साहित दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments