Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा महापौर प्रत्याशी बनाये जाने पर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का दर्जनों...

भाजपा महापौर प्रत्याशी बनाये जाने पर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत


अयोध्या। भाजपा नेतृत्व द्वारा अयोध्या नगर निगम के लिए महंत गिरीश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा प्रत्याशी ने देवकाली मंडल के विभिन्न वार्डो में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व पार्षद प्रत्याशियों से सम्पर्क किया। इस दौरान उनका पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।



भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पार्टी की जीत में सबसे बड़ी भूमिका बूथ तथा पन्ना प्रमुखों की रहती है। कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सम्मान भाजपा में है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारें लिए बहूमूल्य है।



कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कभी भी आंच नहीं आने दी जायेगी। अयोध्या नगर निगम के चुनाव में पूरे विश्व की निगाह टिकी है। इसलिए इस बार चुनाव में पदाधिकारियों को और मेहनत करने की आवश्यकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलकर सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। इस अवसर पर बसंती सिंह, सुरेन्द्र यादव, राजेश सिंह देवकाली मंडल में आने वाले सभी भाजपा पार्षद पद प्रत्याशी, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments