Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रवण धाम महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू

श्रवण धाम महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू


अम्बेडकर नगर। जनपद के प्रसिद्ध एवं पौराणिक धार्मिक पर्यटन स्थल श्रवण क्षेत्र धाम में आगामी 18 जनवरी से 22 जनवरी तक भव्य एवं ऐतिहासिक श्रवण धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

         बैठक में श्रवण धाम महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि पाँच दिवसीय इस महोत्सव के अंतर्गत भव्य दीपोत्सव, तमसा आरती, रामलीला मंचन, लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो, रामायण कॉन्क्लेव के साथ-साथ विभिन्न विभागों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महोत्सव अवधि में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनात्मक एवं विकासात्मक स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह आदि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments