Sunday, March 15, 2026
HomeNewsप्रदेशलखनऊ में बीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, 200 बेड की...

लखनऊ में बीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, 200 बेड की अत्याधुनिक सुविधा शुरू


लखनऊ। क्षेत्रवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार को प्रातः 11 बजे किया गया। बीएन कॉम्प्लेक्स, बक्शी का तालाब स्थित 200 बेड के इस अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के. एन. सिंह पटेल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के चेयरमैन महेश सिंह पटेल ने की।



कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए वाइस चेयरमैन रजत पटेल ने बताया कि बीएन हॉस्पिटल क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस का व्यापक नेटवर्क भी तैयार किया गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सके।

अस्पताल में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, न्यूरो साइंसेज, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, नेत्र रोग तथा दंत चिकित्सा सहित कई विभागों की अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही आईसीयू, पीआईसीयू और क्रिटिकल केयर जैसी सुविधाएं भी 24 घंटे संचालित रहेंगी।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 1550 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर उद्यमी राकेश सिंह, संदीप चौहान, डॉ. के. के. सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रताप सिंह वर्मा, डॉ. रमेश सिंह तथा आर्किटेक्ट सुरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments