Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री राम जन्मोत्सव में की गई रामलला की भव्य आरती 

श्री राम जन्मोत्सव में की गई रामलला की भव्य आरती 


अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम जन्मोत्सव के पर रामलला की भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे रहे। उन्होंने कहा कि समाज को भगवान श्री राम के जीवन के आदर्शों का पालन करते हुए समाज में समरसता कर्तव्य निष्ठा एवं भाईचारा जैसे विषयों पर प्रेरणा लेकर समाज निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य सभी“ हिंदू सहोदर भाई हैं“ के आदर्श की प्राप्ति को बताया। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी नाका सिद्ध पीठ के महंत रामदास जी ने अशोक सिंघल को याद करते हुए राम जन्मभूमि के आंदोलन को भी याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत विश्व हिंदू परिषद एकल अभियान के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया।

        कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद सहाकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महानगर संघचालक डॉ. विक्रमा पांडे, करसेवपुरम से उमेश पोरवाल, सुरेंद्र, महानगर अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक, धीरेश्वर वर्मा, अखिलेश, अविरल सुजय सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, आभा सिंह, विजय सिंह बंटी, हिमांशु, निरंकार, राम जी मिश्रा, विवेक, शैलेंद्र विक्रम, शालिनी निषाद, सुनील त्रिपाठी आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments