Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआठ मई तक भर सकेंगे स्नातक व परास्नातक परीक्षा फार्म

आठ मई तक भर सकेंगे स्नातक व परास्नातक परीक्षा फार्म

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के निर्देश पर छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर एवं वार्षिक स्नातक, परास्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिन के लिए 06 मई से परीक्षा फार्म भरने की आनलाइन साइट खोली जा रही है। अभ्यर्थी 08 मई तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं इनके द्वारा परीक्षा फार्म महाविद्यालय में 09 मई तक जमा करना होगा। 10 मई तक अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म को महाविद्यालय द्वारा संशोधित एवं आवेदन-पत्रों का सत्यापन किया जायेगा। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 अप्रैल को छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर एवं वार्षिक स्नातक, परास्नातक परीक्षा फार्म भरने की साइट तीन दिन के लिए खोली जा रही है। इसमें छात्रों को अंतिम अवसर परीक्षा फार्म भरने के लिए दिया जा रहा है। इसके उपरांत विश्वविद्यालय आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं प्रारम्भ कराई जायेगी। मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि इस पत्र के आशय में विश्वविद्यालय आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यां को सूचित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं कालेज लॉगिन पर अपलोड कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments