Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोविंद साहब मेला व्यवस्था को लेकर बैठक, परंपराओं के संरक्षण और शोषण...

गोविंद साहब मेला व्यवस्था को लेकर बैठक, परंपराओं के संरक्षण और शोषण रोकने पर जोर


बसखारी, अंबेडकर नगर। रविवार को गोविंद साहब की तपोस्थली पर लगने वाले  मेले की व्यवस्था को लेकर एक बैठक गोविंद साहब डाक बंगले पर की गई। बैठक में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा अध्यात्म के शीर्ष साधक महापुरुष महात्मा गोविंद साहब ने अपने अपनी कठिन योग साधना के बल पर जीवित रहते ही समाधि ले लिया था,तभी से उनकी तपस्थली पर मेला लगता आ रहा है। किंतु इधर कुछ वर्षों से इस पीठ की कुछ गरिमामयी परंपराएं टूटती जा रही है,और मेले में आने वाले मनोरंजन प्रतिष्ठान व व्यापारियों का उत्पीड़न और शोषण होता जा रहा है। जिससे यहां के लोग काफी दुखी हैं,मेले की बिगड़ती व्यवस्था के कारण मेले की महिमा धूमिल हो रही है,गोविंद साहब में स्थित डाक बंगला में क्षेत्रीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक में गोविंद साहब की विराट महिमा के बारे में चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस संबंध में 30 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहे गोविंद साहब के मेले में गोविंद महोत्सव को पुनर्जीवित करने और मेले में परमिशन के नाम पर हो रहे उत्पीड़न और शोषण को रोकने हेतु पत्रक के साथ एक प्रतिनिधि मंडल को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें अवगत कराया जाएगा।इस बैठक में मेला प्रबंधक आशु सिंह, गोविन्द साहब मेला समिति के अध्यक्ष भौमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह,अनिल सिंह,सत्येंद्र सिंह,राम यश भारती,डॉ तेज़बहादुर सिंह,सुनील सिंह गगन मिश्र, पत्रकार बचुली मिश्र,पत्रकार नरेंद्र तिवारी,जमुना प्रसाद पांडे,राधेश्याम मिश्र,रमेश सिंह,धीरेंद्र सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments