Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीर्थ यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध -...

तीर्थ यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – महापौर


अयोध्या। विधानसभा बीकापुर रानीबाजार मंडल के दीपापुर व रामापुर, महानगर के गुप्तार घाट में घर-घर जनसम्पर्क किया। राठहवेली मे जनचौपाल लगाया। जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर माला पहनाकर स्थानीय लोगों ने महापौर का स्वागत किया। जनचौपाल में उन्होंने कहा कि रामनगरी अयोध्या त्रेतायुग से ज्ञान व अध्यात्मिकता का मार्गदर्शन करने वाले प्रकाश पुंज से सम्पूर्ण विश्व को प्रकाशित करता रहा है। सरकार ने अयोध्या के पयर्टन को बढ़ाने के लिए यहां के बुनियादी ढांचे को विकसित करने का लगातार कार्य किया है।

                  उन्होंने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नगर निगम अयोध्या में इसको लेकर संकल्पित है। स्थानीय स्तर पर जनता से लगातार संवाद करते हुए उनकी हर समस्या को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का प्रयास किया है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करते हुए सरकार ने हर पात्र व्यक्ति को योजनाओ का लाभ प्रदान किया है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। जनचौपाल में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह, पार्षद विजय लक्ष्मी, शशि प्रताप सिंह, ज्ञानेश्वर भटनागर, अवनीश द्विवेदी, एकता भटनागर, प्रीति सिंह, शुभम श्रीवास्तव, दीपक रमानी, साहिल गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments