Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेमिका ने नाबालिग प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

प्रेमिका ने नाबालिग प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। नाबालिक के प्यार में पागल बालिग प्रेमिका ने कोतवाली पहुंची और नाबालिक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी। दुष्कर्म की तहरीर मिलते ही पुलिस टीम प्रेमी के घर पहुंची जहां हुई पंचायत के बाद किशोर के बालिग होने के बाद शादी कराने का सुलह समझौता कराया। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव का एक नाबालिग बीते कुछ माह टांडा में एक रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था जहां इब्राहिमपुर की एक बालिग लड़की भी शादी में आई हुई थी, जहां देखते-देखते दोनों में प्रेम का गुल खिलने लगा और दोनों ने आपस में धीरे-धीरे बातचीत करते-करते एक दूजे के लिए होने को तैयार हो गये। लड़की ने कोतवाली पहुंचकर आप बीती बताते हुए बतायी की शादी करने के लिए  किशोर तैयार हो गया और मुझे अपने घर भी कई बार ले गया और घर पर ही मेरे साथ दुष्कर्म किया घरवाले भी मेरे रिश्ते को जान गये इसके बाद अब किशोर व उसके परिजन शादी करने से इनकार कर दिए और मेरे परिवार वाले भी मेरा साथ देना छोड़ दिया। प्रेमिका की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली से किशोर के घर पुलिस पहुंची जहां सुलह समझौता दोनों के बीच हुआ कि बालिग होने के बाद युवती से शादी कर लिया जाएगा । किशोर अभी महज 15 साल का है इस बात पर प्रेमी और प्रेमिका में सहमत बन गई जिससे पुलिस ने राहत की सांस लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी के लिए रजामंदी हो गई है। अब उन्हें कोई शिकायत नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments