Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

स्कूल के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब


◆ मां ने एक युवक ऊपर  पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप


बसखारी अंबेडकर नगर। घर से स्कूल के निकली छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। गायब  छात्रा की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाते हुए  पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला हंसवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गांव का बताया जा रहा है ।जहां की निवासिनी 17 वर्षीय छात्रा बीते गुरुवार को घर से स्वामी विवेकानंद स्कूल हीरापुर में पढ़ने के लिए निकली थी। और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई ।वही  छात्रा की मां ने  सचिन पुत्र राम अवध निवासी मूसेपुर थाना हंसवर के ऊपर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए हंसवर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी सचिन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छात्रा की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर छात्रा की कुशलता पूर्वक बरामदगी के प्रयास के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments