Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। घर पर सो रही युवती के साथ दबंग युवक ने खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण,एससी एसटी व दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव का है।पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीते सोमवार की रात उस की 18 वर्षीय पुत्री घर के  बरामदे में सो रही पुत्री सुबह को अपने बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद वह घर के पीछे एक खेत में मिली और बताया कि रात में गांव का ही युवक डब्बू पुत्र रामकेवल उसे उठा लाया और उस के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने बताया कि लोकलाज के भय से उस ने घटना के दिन शिकायत नहीं किया बाद में वह गुरुवार को कोतवाली जलालपुर पहुंचा और शिकायत दर्ज करायी। मामलें में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध एससी एसटी,अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments