Home Uncategorized पिलर गिरने से बच्ची की मौत

पिलर गिरने से बच्ची की मौत

0
190
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। पिलर गिरने से ननिहाल आयी किशोरी की दबकर मौत हो गयी। मौत की सूचना से कोहराम मच गया। मामला जलालपुर कोतवाली के छाछू मोहल्ले का है। कोतवाली क्षेत्र की नसोपुर निवासी बेबी सात वर्ष नगर की छाछू मोहल्ला मे अपने नाना जगदेव के घर आई थी, दरवाजे पर लगा पिलर पर कुछ बच्चे रस्सी लगाकर झूला झूल रहे थे बगल में बेबी खड़ी थी इसी दौरान अचानक पिलर गिर गया जिससे नीचे दबकर बेबी की मौत हो गई, जबकि झूला झूल रहे बच्चे बाल बाल बच गए। ननिहाल के लोगों उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंचे पिता संटू बच्ची को लेकर घर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल दर्शन सिंह यादव ने बताया कि किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here