Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागिरैया बाजार उद्योग व्यापार मंडल की बैठक 26 जनवरी को

गिरैया बाजार उद्योग व्यापार मंडल की बैठक 26 जनवरी को

अम्बेडकर नगर ।  उद्योग व्यापार मंडल,गिरैया बाजार की एक अत्यावश्यक बैठक आगामी गणतंत्र दिवस को अपराह्न दो बजे स्थानीय रामजी तिवारी पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित की जाएगी। यह सूचना व्यापार मंडल के संरक्षक उदयराज मिश्र ने एक विज्ञप्ति में दी है।

  विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष के निधन के पश्चात उनकी जगह नए अध्यक्ष की नियुक्ति,बाजार के बीच से शराब के ठेके को अन्यत्र हटाये जाने व जल निकासी जैसी समस्याओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर आहूत उक्त बैठक में गिरैया बाजार की टाउन एरिया घोषित किये जाने विषयक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।  मिश्र ने सभी व्यापारियों से समयानुसार बैठक में प्रतिभाग करते हुए अपनी अपनी बात रखने की खुली अपील की है।जिससे कि बाजार व्यवस्था को सुदृढ बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments