अयोध्या । जी.डी. गोएंका पब्लिक स्कूल अयोध्या में वन महोत्सव सप्ताह के तहत मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के साथ अतिथियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेन्द्र नाथ, अरुण सिंह और जान्हवी सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय के चेयरमैन मदन मोहन त्रिपाठी ने कहा कि वृक्षारोपण जीवन के लिए आवश्यक है और सभी को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। प्रधानाचार्या चारू यादव ने छात्रों को वन महोत्सव का महत्व समझाते हुए पौधों की देखभाल करने की बात कही।
कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। स्कूल प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रकृति के प्रति समझ और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।