Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर एक्ट का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का इनामी बदमाश गिरफ्तार


आलापुर अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आलापुर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बब्लू उर्फ इरशाद पुत्र नजरु, निवासी डोमपुर, थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़ को न्योरी पुल के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी पर बीते 12 जनवरी को रसूलपुर मोलनापुर क्षेत्र में जीवित गोवंश तस्करी व वध के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments