Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोबाइल चोरी कर यूपीआई से खाते से रुपये निकालने वाले गैंग का...

मोबाइल चोरी कर यूपीआई से खाते से रुपये निकालने वाले गैंग का भंडाफोड़


◆ एक बाल अपचारी सहित पांच गिरफ्तार, सभी आरोपी झारखंड के निवासी


अयोध्या। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी कर यूपीआई के माध्यम से खातों से रकम उड़ाने वाले गैंग  का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपी झारखंड के कुख्यात जामताड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह एक योजनाबद्ध तरीके से काम करता था। गैंग की एक टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करती थी और फिर दूसरी टीम उन मोबाइलों से यूपीआई, आधार और ओटीपी के जरिए खातों से रुपये ट्रांसफर कर लेती थी। आरोपी ट्रांसफर की गई राशि को अपनी सुविधा के अनुसार नकद में निकाल लेते थे। जब तक पीड़ित व्यक्ति अपना सिम बंद कराता था, तब तक ये आरोपी रकम ट्रांसफर कर चुके होते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 एंड्रॉइड मोबाइल और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
एसएसपी के अनुसार, यह गैंग बीते एक महीने से अयोध्या में सक्रिय था और अब तक सात मुकदमों में इनका नाम सामने आ चुका है। गिरोह द्वारा की गई कुल ठगी की रकम 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में छोटू, बंटी, संतोष और राहुल व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। सभी झारखंड जामताड़ा के रहने वाले हैं। धनराशि निकाल लेने के बाद मोबाइल को झारखंड भेज दिया जाता था, जहां इनका उपयोग अन्य साइबर अपराधों में किया जाता था।

मोबाइल चोरी और साइबर ठगी की इस सुनियोजित साजिश से जुड़ी अन्य कड़ियों को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments