Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर में चोरों का गिरोह सक्रिय, नब्बे हजार कीमत की सात बकरियां...

मिल्कीपुर में चोरों का गिरोह सक्रिय, नब्बे हजार कीमत की सात बकरियां चोरी

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर में चोरों का गिरोह सक्रिय होने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार की रात को चोरों के गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सात बकरियों को पार कर दिया है। बकरी मालिक ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में प्रभावी कार्यवाही की गुहार लगाई है। बता दे की मिल्कीपुर सर्किल के इनायत नगर थाना के सारी पूरे गडरिया गांव में सोमवार की रात बढ़ती ठंड की आड़ में सात बकरियों को पार कर दिया है। वही पीड़ित भवानी प्रसाद ने पुलिस को तहरी देते हुए बताया कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे वह अपनी सात बकरियों को टीन सेड में बांध कर घर में सोने चला गया था। सुबह नींद से जागा तो देखा कि टीन सेड से बकरियां गायब हैं। उसके द्वारा बकरियों की काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। आखिर कार थक हारकर बकरी मालिक थाने पहुंचकर मामले में प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को तहरीर दी है। बकरी मालिक का यह भी कहना है कि उसकी सात बकरियों की कीमत लगभग 90 हजार है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments