Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबड़ी कुटिया के महंत बने गणेश दास, कई प्रांतो से आये संत...

बड़ी कुटिया के महंत बने गणेश दास, कई प्रांतो से आये संत व श्रद्धालु रहे मौजूद

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के प्रमोदवन स्थित प्रतिष्ठित पीठ बड़ी कुटिया के उत्तराधिकारी गणेश दास को मंदिर के वर्तमान महन्त सत्य नरायन दास जी महाराज ने तिलक ,चंदन लगाकर महन्त बनाया। मंदिर प्रांगण में आज आयोजित महन्थी समारोह में वृहद भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कई प्रान्तों से आये मंदिर के भक्तों, साधु, संन्तो ने सहभागिता किया। बड़ी कुटिया मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। महंथी समारोह में अयोध्या के संत, महन्त और मंदिर से जुड़े भक्त गण उपस्थित रहें।

वही मंदिर के महन्त गणेश दास ने बताया कि हमारे श्री सद्गुरु देव भगवान ,बड़ी कुटिया मंदिर के वर्तमान महन्त सत्य नरायन दास जी महाराज ने हमें जो वर्षों पहले जिम्मेदारी सौंपी हैं, उनके आदेश का मैं एक सेवक के रुप में दिन रात पालन कर रहा हूँ। मंदिर के महंत के रुप में श्री महाराज जी ही सदैव विद्यमान रहेंगे।मैं एक सेवक की भांति श्री महाराज जी और मंदिर की पूर्व भांति सेवा करता रहूंगा। यह मेरा सौभाग्य हैं कि वर्षो पहले श्री महाराज जी ने मुझे अपना शिष्य बनाकर मंदिर का उत्तराधिकारी बनाया।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में संत ,महन्त और भक्त गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments