अयोध्या। ग्राम सभा देवई में इस वर्ष श्रीगणेशचतुर्थीमहोत्सव की शुरूआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। देवग्राम परिवार के सौजन्य से आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने मंगलमय कलश सिर पर रखकर भाग लिया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। बच्चों ने उल्लासपूर्वक गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की, वहीं युवाओं ने पूरे आयोजन को अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के संयोजक व धर्म जागरण प्रमुख हिमांशुसूर्यकांतत्रिपाठी ने कहा— “छत्रपतिशिवाजीमहाराजनेसनातनसंस्कृतिकीरक्षाकेलिएगणेशोत्सवकीशुरुआतकीथी।लोकमान्यबालगंगाधरतिलकनेइसेस्वतंत्रतासंग्रामकाप्रतीकबनाया।ऐसेआयोजनआस्थाकेसाथ–साथसामाजिकएकताऔरसांस्कृतिकसमरसताकाभीसंदेशदेतेहैं।”
गांव के हिंदू-मुस्लिम समुदाय की सामूहिक सहभागिता ने इस उत्सव को भक्तिऔरसामाजिकएकजुटताकाअद्वितीयउदाहरण बना दिया है। प्रतिदिन रात्रि आरती में सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की वंदना करते हैं।
ग्रामवासियों का कहना है कि इस बार का आयोजन और भी विशेष है क्योंकि इसमें श्रद्धा, परंपरा और समाजिक भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। ग्राम सभा देवई में यह महोत्सव अनंतचतुर्दशीतकधूमधामसेआयोजितकियाजाएगा।