Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रक चालक की मौत से परिजनों में कोहराम

ट्रक चालक की मौत से परिजनों में कोहराम

जलालपुर अंबेडकर नगर। गैर जनपद में हुई सड़क दुघर्टना में ट्रक चालक की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शनिवार की है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगपुर खास निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद कुमार कनौजिया के छोटे भाई रविंद्र कुमार कनौजिया पुत्र राम उजागीर कनौजिया अपनी ट्रक से गिट्टी लादने बांदा जनपद में गए हुए थे। गिट्टी लादकर आ रहे थे, बांदा जनपद में ही आमने सामने की दो ट्रकों की टक्कर में रविंद्र कुमार घायल हो गए थे वहां की पुलिस ने रविंद्र कुमार को संबंधित अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद कनौजिया व अन्य परिजनों ने शव को घर ले आए जहां पर तमसा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments