Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक से सात सितंबर तक जनपद में छुट्टा जानवरों को शतप्रतिशत संरक्षित...

एक से सात सितंबर तक जनपद में छुट्टा जानवरों को शतप्रतिशत संरक्षित करने का चलेगा विशेष अभियान- जिलाधिकारी


◆ विशेष अभियान के पहले दिन 105 गोवंश किये गए संरक्षित


अयोध्या। छुट्टा जानवरों के संरक्षण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि रविवार को अभियान के पहले दिन जनपद में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र से कुल 105 गोवंशो को संरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक दल का गठन किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत मित्र, पशुधन प्रसार अधिकारी, सम्बन्धित ग्राम के सफाई कर्मी को सम्मिलित किया गया है। नगरीय क्षेत्र में भी नगर आयुक्त द्वारा टीम का गठन किया गया है । ग्रामीण क्षेत्रां में दल संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी अथवा खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेगी।

उन्होंने बताया कि अभियान में जन जागरण से किसी क्षेत्र विशेष में निराश्रित गोवंश की सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा गोवंश को तत्काल संरक्षित कराया जाएगा तथा गो आश्रम स्थल पर संरक्षण के समय ही ईयर टैग लगाया जाएगा।

  जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी स्तर से निराश्रित गोवंश के हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाएंगे तथा विकास खंडवार एवं नगर निकाय वार अवशेष निराश्रित गौवंश की संख्या का आकलन भी कर उन्हें संरक्षित कराया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments