Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर फ्री यूनानी मेडिकल कैंप आयोजित

वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर फ्री यूनानी मेडिकल कैंप आयोजित

अयोध्या। शहर के राठहवेली इमामबाड़ा स्थित डीपी पैलेस होटल के प्रांगण में वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर फ्री यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर सीसीयूएम डॉक्टर मकबूल रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर व विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी कल्लू श्रीवास्तव रहे।
मेडिकल कैंप डॉक्टर इम्तियाज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस यूनानी मेडिकल कैंप के मुख्य आयोजक यूनानी डॉक्टर एसोसिएशन फैजाबाद अयोध्या के अध्यक्ष डॉ इकबाल बकाई रहे। इस कैंप में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक ,200 मरीजों ने इस कैंप का लाभ लिया और चेकअप करवा कर निशुल्क दवा ली। फ्रीडम फाइटर हकीम अजमल खान साहब के जन्मदिन के अवसर पर ये मेडिकल कैंप का आयोजन किया था। इस कैंप मौके पर डॉक्टर हम्माद डॉक्टर सईद अख्तर डॉक्टर मोहम्मद अहमद हकीम डॉक्टर अयूब उमरी डॉक्टर मोहम्मद अख्तर डॉक्टर शादाब कैफी गोसाईगंज व रुदौली के यूनानी डॉक्टर भी इस कैंप में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments