Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश के 15 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा मुफ्त राशन, गेहूं खरीद...

प्रदेश के 15 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा मुफ्त राशन, गेहूं खरीद की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचे खाद्य मंत्री


अयोध्या। खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने गेहूं खरीद को लेकर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 80000 राशन डिलीवरों के माध्यम से 15 करोड लोगों को निशुल्क राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रदेश में एक करोड़ 80 लाख उज्ज्वल धारकों को होली और दिवाली को निशुल्क रिफिल दिया गया है। मंडल में 400 क्रय केंद्रों में मंडी से जुड़ी विभिन्न ऐजेंसियों के माध्यम से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं का सर्मथन मूल्य 150 रूपये प्रति कुण्टल बढ़ाया है। अब 2425 रूपये की दर से खरीदा जा रहा है। घटतौली पर बोल कि जहां पर शिकायत हो रही है वहां पर कार्रवाई होती है, आवश्यकता पड़ने पर मुकदमे भी दर्ज होते हैं।


सपा द्वारा दिया जा रहा है उलूल-जुलूल बयान


उन्होंने सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव के ईडी पर सवाल उठाने पर कहा कि हर संस्थाओं का अपना-अपना महत्व है। संविधान अनुरूप सारी संस्थाएं अपना काम कर रही है। लेकिन जिस तरह से लगातार सपा द्वारा उलूल-जुलूल बयान दिए जा रहे हैं। इसी नाते पूरी तरह से जनता ने इनको खारिज कर दिया है। उपचुनाव में भाजपा को बढ़त मिली। हरियाणा, महाराष्ट्र में भी भाजपा को वोट मिला है। इसी कारण इनके उलूल जुलूल बयान देखने को मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments