Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व मंत्री की प्रथम पुण्य तिथि पर फ्री मेडिकल कैंप का हुआ...

पूर्व मंत्री की प्रथम पुण्य तिथि पर फ्री मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

अम्बेडकर नगर। पूर्व मंत्री अहमद हसन व उनकी पत्नी की प्रथम पुण्य तिथि पर टाण्डा नगर में फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन कर 1074 मरीजों का इलाज किया गया और मुफ्त दवाएं वितरित कर उचित परामर्श मरीजों को दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक सिटी लायन्स क्लब के अध्यक्ष डॉ0 दिलशाद अंसारी ने पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी को श्रद्धांजली अर्पित करने के बाद डॉक्टरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कैम्प में सांसद रितेश पांडेय ने भी पहुंचकर आयोजको की हौसला अफजाई किया।

मेडिकल कैम्प में डॉ अजीत कुमार भारतीय हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ शारिक सुहेल नेत्र सर्जन, डॉ के एस यादव लीवर पेट रोग,डॉ डी के वर्मा मानसिक रोग,डॉ शादाब अंसारी जनरल फिजिशियन,डॉ सोनू आंनद आई वी एफ,डॉ वसी अब्बास रिजवी जनरल सर्जन,डॉ गौहर अंसारी बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ मोहसिना स्त्री रोग ,डॉ सरस्वती दंत रोग विशेषज्ञ ,डॉ प्रेम प्रकाश पाल आयुष,डॉ आसिफ इकबाल फिजियोथेरेपी आदि ने मरीजों का इलाज किया।

कैम्प में ग्यास अहंमद अंसारी ,कौमी इंटर कालेज के प्रबंधक उबैदुर्रहमान,शरीफ अंसारी, हाजी कफील अहंमद अंसारी आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments