Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा द्वारा रायपुर गाँव में आयोजित किया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

एनटीपीसी टांडा द्वारा रायपुर गाँव में आयोजित किया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत रायपुर गाँव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं आयुष जागरुकता शिविर का आयोजन गाँव के पंचायत भवन में किया गया। शिविर में ग्रामीण जनों की अच्छी सहभागिता रही। रायपुर से शिविर में सौ से अधिक महिला पुरुषों एवं वृद्ध जनों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।

इस अवसर पर एनटीपीसी टांडा अस्पताल से डॉ रवींद्र कुमार एवं डॉ श्री अमृतांजय पाण्डेय एवं महिला चिकित्सा कर्मी भी उपस्थित रहीं।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से आवश्यक दवाएं मिलने पर सभी ग्रामीण जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा एनटीपीसी टांडा प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संयोजन सीएसआर अधिकारी ए.एन. शिपो द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments