Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडायट केयर क्लीनिक पर निःशुल्क हृदय जांच शिविर का हुआ आयोजन

डायट केयर क्लीनिक पर निःशुल्क हृदय जांच शिविर का हुआ आयोजन

अयोध्या। नाका हनुमानगढ़ी श्याम दरबार के बगल डायट केयर क्लीनिक पर निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डिवाइन हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉक्टर जयेश शर्मा ने मरीजों की जांच की। शिविर में हृदय रोग से पीड़ित 2 दर्जन से अधिक मरीजों ने अपनी जांच करा कर परामर्श लिया। इसके साथ साथ ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच, ईसीजी की भी जांच की गई।
डायट केयर क्लीनिक की प्रभारी व डायट एवं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अंजली सिंह ने बताया कि सर्दियों में हृदय रोग की समस्या अधिक बढ़ जाती है इंसान भागदौड़ भरी जिंदगी में छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रख पाता जिससे हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या हो रही है। जिसकी जानकारी के लिए डायट केयर क्लीनिक पर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें गोमती नगर लखनऊ से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयेश शर्मा ने मरीजों की जांच की और उचित परामर्श दिया। महीने के अंतिम बुधवार को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक डॉक्टर जयेश शर्मा डायट केयर क्लीनिक पर उपलब्ध रहेंगे अयोध्या फैजाबाद के मरीज बुधवार को पहुंचकर डॉ जयेश शर्मा से परामर्श ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments