Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


अयोध्या। सहादतगंज बाईपास स्थित देव मोटर्स के पास नाक, कान, गला व मुख के सुपर स्पेस्लिस्ट सर्जन डा. शाहब उस्मानी द्वारा क्लीनिक पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की निशुल्क जांच कर परामर्श तथा दवा का वितरण किया गया। शिविर की शुरूवात सुबह 10 बजे हुई। जो दोपहर 3 बजे तक चला। शिविर में सैकड़ो की संख्या में मरीजों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का लाभ लिया।

डा. शाहब उस्मानी ने बताया कि वर्ल्ड कैंसर डे 2 फरवरी को था। उसके उपलक्ष्य मे ये निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिससे अयोध्या कि जनता को इसका लाभ मिल सके और उनकी समस्या का समाधान हो सके। कैंसर से पीड़ित लोग है जैसा कि गुटखा तम्बाकू वाला कैंसर बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है। उसके लिए लोगो को जागरूक करने प्रयास किया गया। कैंसर से पीड़ित मरीजों को जल्दी इलाज मिले ज्यादातर लोग इधर उधर घूमते रहते है। और बीमारी से पीड़ित रहते है। सही इलाज नहीं हो पाता है।

सुनने की जांच वाले ऑडियो लार्जेस्ट भी है जो सुनने कि समस्या से परेशान मरीज़ों कि जांच कर रहे हैं। इस कैंप में दूरबीन विधि एंडोस्कोपी द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की जा रही है। जिससे कैंसर के मरीजो का बेहतर इलाज हो सके। स्वास्थ्य शिविर में डा. इकबाल, रूमी खान आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments