Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडॉ आरपी यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई

डॉ आरपी यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई


◆ पुण्यतिथि के अवसर पर 48 यूनिट रक्तदान तथा 150 जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर के कुचेरा बाजार स्थित डॉ आर पी यादव मेमोरियल जनता क्लीनिक पर प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी रहे स्वर्गीय डॉ आर पी यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के चिकित्सक डॉ राणा विष्णु प्रताप सिंह तथा श्रीजी चैरिटेबल ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में 48 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ आरके यादव तथा डॉ प्रभाकर सिंह यादव ने असहाय एवं निर्धन लोगों को कंबल वितरित कराया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी अरविंद सेन यादव ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश इंसान तथा अध्यक्षता डॉ राजेश कुमार यादव ने किया। चतुर्थ पुण्यतिथि कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो सामाजिक एवं राजनैतिक लोगों का जमावड़ा लगा रहा सभी लोगों ने स्वर्गीय डॉ आर पी यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ प्रियंका यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव, सपा जिला महासचिव बख्तियार खान, मनोज यादव, राजनाथ यादव, अंगद सिंह, लालचंद्र चौरसिया, राम बहादुर यादव, यदुनाथ यादव, स्वामीनाथ यादव, दिवाकर सिंह यादव, बलकार सिंह यादव, पूर्व प्रधान स्वामीनाथ, दयाराम यादव सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments