Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में कोरोना के चार नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जिले में कोरोना के चार नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर दस्तक दे चुका है। चार नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। संक्रमित मरीजों में मिल्कीपुर, तारुन, रूद्रपुर (स्थानीय पता रामजन्मभूमि परिसर) और जिला महिला अस्पताल कॉलोनी (स्थायी पताअंबेडकर नगर) के लोग शामिल हैं।



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि इनमें से दो मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में कोरोना एंटीजेन टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है।

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों से परहेज करें, खासकर वे लोग जो शुगर या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें, खांसते या छींकते समय मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें और हैंड सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करें।

लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं और पॉजिटिव पाए जाने पर होम आइसोलेशन में रहते हुए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए संक्रमण पर नियंत्रण के लिए निगरानी तेज कर दी है।


कोविड को लेकर जनपद में 197 बेड रिजर्व


कोविड को लेकर जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 197 बेड रिजर्व किए गये है। इसके लिए सीएमओ डा. सुशील कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश में सभी चिकित्सको व पैरामेडिकल स्टाफ को आईसोलेशन वार्ड में कीटीकल मरीज का उपचार करने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए कहा गया है। मेडिकल कालेज में 50, जिला चिकित्सालय व श्रीराम चिकित्सालय में 20-20, सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में 25, देवगांव मिल्कीपुर में 10 बेड व सभी सामुदायिक केंद्रो पर छह-छह बेड को आरक्षित करने का निर्देश जारी किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments