Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतरराज्यीय धर्मांतरण गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय धर्मांतरण गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकर नगर। हिंदू दलित परिवार को लालच देकर मुस्लिम धर्मांतरण कराने वाले अंतरराज्यीय धर्मांतरण गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर इन लोगो के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, एससी/ एसटी तथा विधि विरुद्ध धर्मांतरण समेत कई धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण मालीपुर थाना के ताराकला गांव का है। गांव निवासिनी दलित इंद्रावती द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसका भाई श्यामलाल कुछ वर्ष पहले यहां से अपनी पहली पत्नी को छोड़कर मुंबई चला गया वहां किसी मुस्लिम  मौलाना ने इनका धर्मांतरण करा दिया और मोहम्मद हुसैन बन गए इन्होंने मुंबई निवासिनी एक मुस्लिम महिला मुमताज  से निकाह कर लिया जब उनकी बेटी हिना रब्बानी विवाह योग्य हुई तो इन्होंने वाराणसी निवासी विक्की उर्फ विकास त्रिपाठी का धर्मांतरण और सुन्नत कराकर पहले अब्दुल रहमान शेख बनाया तथा अपनी बेटी हिना शेख से निकाह कर दिया। माता प्रतापी देवी की मौत के बाद कुछ दिन पहले यह अपने उक्त पूरे परिवार के साथ ताराकला गांव आया और हम लोगों को दो लाख रुपये नगद उसके नाम की पूरी जमीन का लालच देकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहता जब हम लोग मुस्लिम बनने के लिए तैयार नहीं हुए तो वह 30 अगस्त को पत्नी दामाद और बेटी के साथ घर में घुसकर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और जाति सूचक गाली गलौज देकर अपमानित करने लगा। पुलिस ने पीड़िता इंद्रावती की तहरीर पर मोहम्मद हुसैन उर्फ श्यामलाल, अब्दुल रहमान उर्फ विकास त्रिपाठी, हिना अब्दुल रहमान शेख और मुमताज के विरुद्ध  धर्मांतरण एससी/ एसटी घर में घुसकर मारपीट आदि की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments