Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह अद्वितीय राजनेता - डा विजय शंकर तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह अद्वितीय राजनेता – डा विजय शंकर तिवारी


अम्बेडकर नगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डा मनमोहनसिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। सात दिनों के राष्ट्रीय शोक के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस ध्वज अपने प्रधानमंत्री के सम्मान में आधा झुके रहेंगे। उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि देश को सूचना का अधिकार कानून,भूमि अधिग्रहण कानून जैसे ऐतिहासिक कानून देने वाले भारत के प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के सम्मान में कांग्रेस ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और कल कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर प्रातः साढ़े नौ बजे अंतिम दर्शन श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ अंतिम संस्कार यात्रा शुरू होगी।
उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा जियाराम वर्मा ने शोक जताते हुए कहा कि
देश को वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी मजबूती देनेवाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय डा मनमोहन सिंह ने भारत को न्यूक्लियर एनर्जी डील कर अपार मजबूती प्रदान की।
उप्र कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक रमेश मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने आम आदमी को भूख से मुक्ति दी।
उप्र कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव शंकर पाण्डेय ने कहा कि देश पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का सदैव ऋणी रहेगा उन्होंने भारत की जनता को मनरेगा और स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं से रोजगार और सुरक्षा की गारंटी दी।
एआईसीसी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने शिक्षा का अधिकार कानून लागू कर उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जिससे आज पूरे देश में लाखों युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन कार्य मिला।
पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का सरल सौम्य व्यक्तित्व गांव के एक साधारण युवा से लेकर रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री तथा प्रधानमंत्री बनने तक का सफर करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरित करनेवाला है।
उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस स्थापना दिवस पर समस्त कार्यक्रम स्थगित कर सायं पांच बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी है।
उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, पीसीसी सदस्य डा नंदलाल चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व प्रदेश अमित जायसवाल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के निधन से देश की अपूर्णनीय क्षति हुई है देश ने एक गौरवशाली सपूत खो दिया है।

जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष अनुराग तिवारी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा आर पी कौशल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments