Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व प्रधान की पुत्री का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस पर उठे सवाल

पूर्व प्रधान की पुत्री का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस पर उठे सवाल


आलापुर, अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवारी दूराजपुर गांव में गुरुवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व ग्राम प्रधान हाफिज अकबाल की पुत्री का कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सरेराह अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने जहां आम जनमानस को दहशत में डाल दिया है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी तीन सहेलियों के साथ कहीं जा रही थी, तभी एक सफेद रंग की चारपहिया वाहन आकर उनके पास रुका। वाहन में सवार बदमाशों ने हथियार लहराते हुए जबरन पूर्व प्रधान की पुत्री को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। अन्य युवतियों द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उन्हें भी असलहे से डराते हुए धमकाया और देखते ही देखते पीड़िता को लेकर फरार हो गए।

घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ थाने पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस गश्त और निगरानी के प्रति सतर्क होती, तो इस प्रकार की वारदात रोकी जा सकती थी।

हालांकि, जहांगीरगंज पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अब तक अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं लग सका है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटना से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं और अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं हिचकते।

जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल, इलाके में भारी दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों व परिवार को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस अपहृत युवती को कब तक सकुशल बरामद कर पाती है और अपराधियों को गिरफ्त में लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments