Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद ने सदस्यता का कैम्प लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य

पूर्व सांसद ने सदस्यता का कैम्प लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य


अयोध्या। विशेष सदस्यता अभियान के तहत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी तथा महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में कैम्प लगाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पांच सौ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आयोजन स्थल पर पूर्व सांसद का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक राष्ट्रवादी विचार धारा की पार्टी है। देश हित प्रथम के साथ अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। केन्द्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उसके सफल क्रियान्वयन से लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार आने के बाद हुए बदलावों को जनता ने स्वंय महसूस किया है।

इस दौरान डा अरविंद सिंह, विनोद कुमार, प्रवीण सिंह, गजेन्द्र सिंह, माता बदल सिंह, जगदीश दूबे, नन्हें सिंह, दीपक पाठक, अखण्ड प्रताप सिंह, आकाश सिंह, अंकुर निषाद, रवि सोनकर, जितेन्द्र निषाद, शिव नारायन, श्याम लाल निषाद, हेमंत निषाद सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments