Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद ने चलाया सदस्यता अभियान

पूर्व सांसद ने चलाया सदस्यता अभियान


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने महानगर के करियप्पा मंडल जमथरा में जनसम्पर्क कर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अयोजन स्थल पर पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा पौधरोपण किया। इससे पहले पूर्व सांसद का स्थानीय लोगों द्वारा मार्ल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ता अधिक-अधिक से लोगों को भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों तथा भारत प्रथम के सिद्धान्त से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं। देश हित सर्वोच्च के सिद्धान्त पर आधारित पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा आवश्यक है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा नीतियों के कारण जनता में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल है। मौके पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments