Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशनिवार को हैरिंग्टनगंज प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे पूर्व सांसद लल्लू...

शनिवार को हैरिंग्टनगंज प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे पूर्व सांसद लल्लू सिंह


◆ आठ सितम्बर को समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण करेंगे खेल मत्री गिरीश चंन्द्र यादव


अयोध्या। ब्लाक स्तर की प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता हैरिंग्टनगंज ब्लाक के शहीद रामसूरत इंटर कालेज के सामने देहली बाजार मार्ग में सात व आठ सितम्बर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह करेंगे। समापन के अवसर पर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में वालीबॉल, रस्सीकसी तथा कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। लोकसभा क्षेत्र के अन्य ब्लाकों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसके विजेता तथा उपविजेता टीमों का लोकसभा स्तर पर फाइनल खेला जाएगा।

 प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मसौधा ब्लाक के एमजेएस स्कूल भरतकुंड तथा सोहावल ब्लाक के जनसमाज इंटर कालेज में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व सांसद ने समिति के सदस्यों से आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सोहावल ब्लाक की बैठक में पूर्व सांसद ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को बल मिलता है। आयोजन समिति के सदस्य इसका प्रयास करें कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र की अन्य टीमें प्रतिभाग करें। जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

सोहावल की बैठक में जनसमाज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा, अयोजन समिति के अध्यक्ष राज नारायन तिवारी, सचिव सिद्धार्थ सिंह, सुरेंद्र रावत, रवि कुमार सिंह, दयानाथा पाण्डेय, मसौधा की बैठक में आयोजन समिति की अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश वर्मा गुड्डू, सचिव ऋषि मिश्रा, उपाध्यक्ष माता प्रसाद वर्मा, सियाराम निषाद, लोकेश द्विवेदी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments