Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद लल्लू सिंह व रामाय सेवा ट्रस्ट ने पंचकोसी परिक्रमा में...

पूर्व सांसद लल्लू सिंह व रामाय सेवा ट्रस्ट ने पंचकोसी परिक्रमा में की श्रद्धालुओं की सेवा


भंडारा सेवा शिविर में मेडिकल, पेयजल और विश्राम की रही उत्तम व्यवस्था


अयोध्या। पवित्र पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा में अयोध्या में भक्ति और सहयोग का संगम देखने को मिला। एक ओर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने श्रीराम फिलिंग स्टेशन, दशरथ कुंड परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया, तो दूसरी ओर रामाय सेवा ट्रस्ट द्वारा दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय चौराहा पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सेवा शिविर लगाया गया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल कैम्प, पेयजल, फलाहारी प्रसाद वितरण और विश्रामालय की व्यवस्था की गई थी। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में वालंटियर, सफाई मित्र और कार्यकर्ता लगे रहे। पूरे परिसर में भक्ति व स्वच्छता का वातावरण बना रहा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से राम भजन और आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण होता रहा।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि परिक्रमा केवल यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और सेवा का पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया गया हर छोटा प्रयास प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त करने का माध्यम है। सेवा भावना ही अयोध्या की पहचान है।
शिविर में ओम प्रकाश सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, राकेश मणि त्रिपाठी, लक्ष्मण वर्मा, जिलाजीत सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, राजित राम वर्मा, अरविंद वर्मा, सूरज सोनकर, ज्ञान चंद्र मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



रामाय सेवा ट्रस्ट के सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, पेयजल, मेडिकल सुविधा और विश्रामालय की व्यवस्था की गई थी। शिविर का शुभारंभ रामबल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास एवं अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भगवान श्रीराम और पवनसुत हनुमान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
राजकुमार दास ने कहा कि अयोध्या में सेवा कार्य ही सच्ची भक्ति का प्रतीक है। परिक्रमा में आने वाले हर श्रद्धालु में भगवान का ही रूप दिखाई देता है, उनकी सेवा करके लोकमंगल की भावना साकार होती है।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या की आस्था की आत्मा है। सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधा देना हम सबका धर्म और दायित्व दोनों है।

इस अवसर पर महंत हरि नारायण शरण, परमानंद मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, बालकृष्ण वैश्य, धर्मेंद्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments