Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व विधायक ने किया गृहमंत्री का स्वागत, हजारों समर्थको साथ हुए थे...

पूर्व विधायक ने किया गृहमंत्री का स्वागत, हजारों समर्थको साथ हुए थे रैली में शामिल

अयोध्या। गोसाईगंज के पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने गृहमंत्री अमित शाह का शिवबाबा स्थित रैली स्थल पर रामलला का चित्र देकर अभिनंदन किया। इससे पहले वह अपने हजारों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक रैली में शामिल हुए थे। गोसाईगंज से वह करीब दो हजार चार पहिया, सैकड़ो बसों के काफिले के साथ जनसभा स्थल में शामिल होने के लिए निकले थे।

जिले की गोसाईगंज विधानसभा अम्बेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र में आती है। अम्बेडकरनगर स्थित शिवबाबा मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभा सभा को सम्बोधित करने के लिए गुरुवार को आए थे। भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय के समर्थन में यह जनसभा थी। गोसाईगंज विधानसभा का चुनाव इन्द्र प्रताप तिवारी ने 2017 मे जीता था। अपनी विधानसभा से जनसभा में बड़ी संख्या में भीड़ ले जाकर उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया। अमित शाह के आने के पहले खब्बू तिवारी ने मंच से जनता को सम्बोधित भी किया। इससे पहले फैजाबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कई जनचौपाल को सम्बोधित किया था। जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments