Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिसिया उत्पीड़न के शिकार भोलानाथ के गांव पहुंचे पूर्व विधायक, पोंछें आंशू,...

पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार भोलानाथ के गांव पहुंचे पूर्व विधायक, पोंछें आंशू, बंधाया ढांढ़स


◆ पीड़ित ने घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध की कार्यवाही की मांग


अयोध्या। पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार सरूरपुर पूरे रघुवर पाण्डेय गांव निवासी भोलानाथ के घर शनिवार को पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी पहुंचे। पीड़ित भोलानाथ पाण्डेय ने उनसे कहा कि उनकी इज्जत को पुलिस वालों ने मिट्टी में मिला दिया। कहा कि रात में चार पुलिस वाले आए थे सभी पर कार्यवाही कराइए।

थाना क्षेत्र कुमारगंज के सरूरपुर मजरे रघुबर पांडे का पुरवा गांव में मारपीट के एक आरोपी निखिल की तलाश में 30 अप्रैल/1 मई की रात दरोगा हर्ष नारायण तिवारी,अशोक कुमार,नीरज चौरसिया व सिपाही विकास कुमार दविश में गए थे। गांव निवासी भोलानाथ पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस टीम के लोगों ने गाली दिया, मारापीटा, गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, सिर की चोटी को पड़कर खींचा, मूंछ भी उखाड़ी का प्रयास किया, बचाव के लिए आई 7 वर्षीय पोती को पैर से मारा, पत्नी को भी धक्का दिया तथा नोचते हुए सरकारी गाड़ी से थाना कुमारगंज ले आए, गाड़ी में बैठे सभी पुलिस वाले शराब के नशे में थे। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को आरोपी एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

     शनिवार को विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी पीड़ित भोलानाथ पाण्डेय से मिलने उनके गांव पूरे रघुवर पांडे पहुंचे। रोते हुए पीड़ित ने आप बीती बताई तथा घटना में शामिल अन्य पुलिस वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गुहार लगाई। पूर्व विधायक ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि वह उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही कराएंगे।

       इस मौके पर करुणाकर पाण्डेय, देवेंद्र मणि त्रिपाठी ,कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राधिका पाण्डेय, विजय कुमार उपाध्याय,शीतला प्रसाद वाजपेई, भवानीफेर मिश्रा,कृष्ण केवल मिश्रा, विनय तिवारी, शत्रुघ्न पाण्डेय ,जगदंबा पाण्डेय, डिपुल पाण्डेय, विजय मिश्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments