Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइंडो भूटान सीरीज जीत कर आई महिला क्रिकेट टीम का पूर्व मंत्री...

इंडो भूटान सीरीज जीत कर आई महिला क्रिकेट टीम का पूर्व मंत्री ने किया स्वागत


अयोध्या। भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के इंडो भूटान सीरीज में जीत के बाद अयोध्या लौटने पर पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने स्वागत किया। टीम में अयोध्या के सात खिलाड़ियों शामिल है। लगातार दूसरे वर्ष प्रेसिडेंट कप इंडो भूटान सीरीज  की टीम को 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा करने वाली महानगर निवासी सदस्यों को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने सम्मानित किया। महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल ने सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि भूटान सीरीज जीतकर अयोध्या विधानसभा की बेटियों ने अयोध्या के साथ साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव जी ने ऐसी अनेक योजनाएं निकाली जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता था। आज वो सभी योजनाएं मौजूदा सरकार ने बंद कर दी है। जिससे खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, बलराम मौर्या, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, पूर्व पार्षद राम अजोर यादव, महानगर सचिव जगन्नाथ यादव, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा दान बहादुर सिंह, डा घनश्याम यादव, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष भगवानदीन निषाद, प्रदीप निषाद, जगदीश यादव,सुनील तिवारी, कृष्णा निषाद, शिव शंकर शिवा, मिर्जा सादिक हुसैन, अंसार अहमद बब्बन, अनस खान, प्रवीण राठौर इत्यादि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments